लाइव न्यूज़ :

सन फार्मा का चौथी तिमाही शुद्ध लाभ दो गुना बढ़कर 894.15 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: May 27, 2021 21:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली 27 मई दवा निर्माता कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ 2020-21 की चौथी तिमाही में दो गुना बढ़कर 894.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसने 399.84 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

सन फार्मा ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में उसकी कुल आय 8,522.98 करोड़ रुपए रही, जो मार्च 2020 में इस अवधि में 8,184.94 करोड़ रुपए थी।

कंपनी को वित्त वर्ष 2020-21 में 2,903.82 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ जबकि पिछले वित्त वर्ष में उसे 3,764.93 करोड़ का लाभ हुआ था। मार्च 31 2021 को समाप्त वित्त वर्ष में उसकी आय बढ़कर 33,498.14 करोड़ रुपये हो गई जो वित्त वर्ष 2019-20 में 32,837.50 करोड़ रुपये थी।

सन फार्मा के प्रबंध निदेशक दिलीप संघवी ने कहा, ‘‘तमाम चुनौतियों के बावजूद कारोबार में निरंतरता और सकारात्मक वृद्धि देख कर खुश हूं।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी भारतीय उद्योग के औसत प्रदर्शन से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। वैश्विक स्तर पर कंपनी की बिक्री में बढोतरी दर्ज की गई है। इलुम्या दवा की बिक्री वैश्विक स्तर पर 51 प्रतिशत बढ़कर 14.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर रही है।

कंपनी ने कहा कि उसने 31 मार्च, 2020 को उसपर जो कर्ज था वित्त वर्ष 2020-21 में उसमें से 58 करोड़ डालर का ऋण चुकाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम