लाइव न्यूज़ :

सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन ने चेन्नई में खोली शाखा

By भाषा | Updated: November 18, 2020 20:21 IST

Open in App

चेन्नई, 18 नवंबर जापान की सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (एसएमबीसी) ने बुधवार को कहा कि उसने नयी दिल्ली और मुंबई में दफ्तर खोलने के बाद यहां शाखा कार्यालय खोला है।

नयी शाखा बैंक को दक्षिणी क्षेत्र में ग्राहकों की संख्या बढ़ाने में मदद करेगी।

एसएमबीसी की विज्ञप्ति के अनुसार यह शाखा तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों से काम करने वाली भारतीय और विदेशी कंपनियों कंपनियों की जरूरतों को पूरा करेगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसका कोटक महिंद्रा बैंक और नॉर्दर्न आर्क कैपिटल के साथ गठजोड़ है। सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन ने कोटक महिंद्रा बैंक में 2010 में अल्पांश हिस्सेदारी खरीदी थी जबकि नॉर्दर्न आर्क कैपिटल में दिसंबर 2019 में 5.4 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था।

एसएमबीसी ने कहा कि वह भारत में अपने परिचालन में 60 करोड़ डॉलर की पूंजी भी डाल रही है। इस पूंजी से मौजूदा संकट की घड़ी में ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम