लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार ने रचा इतिहास, पहली बार सेंसेक्स 50 हजार अंक के पार, जानें किन कंपनियों की शेयरों में आई तेजी

By अनुराग आनंद | Updated: January 21, 2021 13:12 IST

अमेरिका की सत्ता में आते ही जो बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप की कई नीतियों को पलट दिया और ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। ऐसा लग रहा है कि बाइडन के इस फैसले से भारतीय निवेशक खुश हैं। आज सेंसेक्स 304 अंकों की तेजी के साथ 50,096.57 पर खुला।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 86 अंक की तेजी के साथ 14,730.95 पर खुला।आज कारोबार की शुरुआत में निफ्टी में करीब 1034 शेयरों में तेजी और 267 में गिरावट आयी।

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक की बढ़त के साथ पहली बार 50,000 अंक के पार निकल गया। सकारात्मक वैश्विक रुख से भी बाजार धारणा मजबूत हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 50,126.73 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा। बाद में यह 300.09 अंक या 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,092.21 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 85.40 अंक या 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,730.10 अंक पर पहुंच गया।

इससे पहले निफ्टी भी 14,738.30 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व का शेयर सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत चढ़ गया। बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर भी लाभ में थे।

वहीं दूसरी ओर टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। बता दें कि अमेरिका में जो बाइडेन ने बुधवार को 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। इसके बाद ही भारत के शेयर मार्केट में तेजी देखी गई।

बाइडन ने आते ही ट्रंप की कई नीतियों को पलट दिया और ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। ऐसा लग रहा है कि बाइडन के इस फैसले से भारतीय निवेशक खुश हैं। आज सेंसेक्स 304 अंकों की तेजी के साथ 50,096.57 पर खुला। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 86 अंक की तेजी के साथ 14,730.95 पर खुला।

आज कारोबार की शुरुआत में निफ्टी में करीब 1034 शेयरों में तेजी और 267 में गिरावट आयी। बढ़ने वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, यूपीएल, इंडसइंड बैंक प्रमुख रहे। निफ्टी ऑटो और एनर्जी सूचकांक में 1 फीसदी की बढ़त हुई।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सभारतजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव