लाइव न्यूज़ :

स्टरलाईट कॉपर ने चिकित्सकीय आक्सीजन का उत्पादन शुरु किया, पहली खेप भेजी

By भाषा | Updated: May 13, 2021 21:15 IST

Open in App

चेन्नई, 13 मई वेदांत लिमिटेड के स्वामित्व वाली स्टरलाइट कॉपर ने तमिलनाडु के अपने सुविधा केन्द्र में मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू कर दिया है और बृहस्पतिवार को मेडिकल ग्रेड के ऑक्सीजन की पहली खेप भेजी है। कंपनी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

स्टरलाइट कॉपर स्मेल्टर प्लांट को चार माह की अवधि के लिए चिकित्सकीय आक्सीजन उत्पादन करने के प्रस्ताव को 26 अप्रैल को अन्नाद्रमुक सरकार द्वारा एक सर्वदलीय बैठक में मंजूरी दी गई थी। इस आक्सीजन उत्पादन का काम, कंपनी के यहां से लगभग 600 किलोमीटर दूर तूतीकोरिन में शुरु होना था।

बाद में इस इकाई को राज्य सरकार द्वारा मई 2018 में जब सील कर देना पड़ा था, जब पर्यावरणीय चिंताओं को लेकर कंपनी के खिलाफ एक आंदोलन में भाग ले रहे 13 प्रदर्शनकारी दक्षिणी जिले में एक हिंसक स्टरलाइट विरोधी आंदोलन के दौरान पुलिस-गोलीबारी में मारे गए थे।

हाल ही में उद्योग मंत्री थंगम थेनारासु ने कहा था कि मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारा एक ऑक्सीजन प्लांट 12 मई से उत्पादन शुरू कर रहा है। 4.8 टन तरल ऑक्सीजन का पहला टैंकर तिरुनेलवेली-तूतीकोरिन जा रहा है।’’

इससे पहले, शीर्ष अदालत ने कहा था कि लोग ऑक्सीजन की कमी के कारण मर रहे थे और तमिलनाडु सरकार से सवाल किया कि वह कोविड-19 रोगियों के इलाज में उपयोग के मकसद से ऑक्सीजन उत्पादन करने के लिए स्टरलाइट कॉपर यूनिट का अधिग्रहण क्यों नहीं कर सकती।

तमिलनाडु सरकार ने राज्य में कोविड-19 संक्रमण इलाज के लिए ऑक्सीजन उत्पादन की बढ़ती जरूत के बीच उद्योगों से मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन के उत्पादन के लिए आगे आने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम