लाइव न्यूज़ :

राज्य सरकारों को भी श्रम सुधारों की पहल करनी चाहिये: कांत

By भाषा | Updated: July 16, 2021 17:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकारों को श्रम सुधारों को लागू करने और उद्योग के लिए बिजली की लागत को युक्तिसंगत बनाने का बीड़ा उठाना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि भारत को करोबार करने की सबसे आसान जगहों में शामिल कराने के लिए केंद्र और राज्यों को मिलकर काम करना चाहिए।

उद्योग निकाय पीएचडीसीसीआई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए, कांत ने तिलहन और खाद्य तेलों की उच्च कीमतों के कारण उच्च खाद्य मुद्रास्फीति पर भी चिंता व्यक्त की।

पीएचडीसीसीआई ने एक बयान में कांत के हवाले से कहा, ‘‘राज्य सरकारों को श्रम सुधारों को शुरू करने और उद्योग को बिजली की लागत को युक्तिसंगत बनाने में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। हमें भारत को काराबार के लिए दुनिया के सबसे आसान स्थानों में शामिल करने के लिए मिलकर प्रयास करना चाहिए।’’

बयान के अनुसार, कांत ने कहा कि अब सरकार के सभी स्तरों पर इस तरह की कार्रवाई की जरूरत है कि फार्मों और मंजूरी की प्रक्रियाओं को युक्तिसंगत और सुव्यवस्थित किया जा सके।

उन्होंने कहा, ‘‘एकल खिड़की मंजूरी, समय पर मंजूरी और भूमि अधिग्रहण ऐसे क्षेत्र हैं जिन पर राज्य सरकारों को ध्यान देना चाहिए।’’

सामाजिक बुनियादी ढांचे में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) को एक अन्य रास्ता चिन्हित करते हुए, कांत ने कहा, ‘‘अब स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे सामाजिक बुनियादी ढांचे का महत्व पहले से कहीं ज्यादा सामने आ गया है।’’

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत को वृद्धि के उदीयमान क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इस संदर्भ में उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन और बैटरी स्टोरेज निर्माण, ग्रीन हाइड्रोजन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डेटा एनालिटिक्स, ब्लॉकचैन, क्लाउड कंप्यूटिंग और जीनोमिक्स जैसे क्षेत्रों का उल्लेख किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम