लाइव न्यूज़ :

ताजा लिवाली से सोयाबीन वाायदा कीमतों में तेजी

By भाषा | Updated: November 18, 2020 13:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर सकारात्मक हाजिर मांग के कारण व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोयाबीन की कीमत सात रुपये की तेजी के साथ 4,470 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार में अधिक मांग को देखते हुए सटोरियों की ताजा लिवाली से मुख्यत: वायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में तेजी आई।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के नवंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत सात रुपये अथवा 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,470 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 3,635 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

दूसरी ओर, सोयाबीन के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 10 रुपये अथवा 0.23 प्रतिशत की हानि के साथ 4,428 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 1,63,750 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में