लाइव न्यूज़ :

सोनोवाल ने प्रधानमंत्री से असम को विशेष छूट देने की अपील की

By भाषा | Updated: February 20, 2021 22:55 IST

Open in App

गुवाहाटी, 20 फरवरी असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किसी परियोजना को लगाने के लिये भूखंड के आकार के संबंध में अपने राज्य को विशेष छूट देने की शनिवार को अपील की।

सोनोवाल प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में नीति आयोग के संचालन परिषद की छठी आभासी बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में भूमि की कमी को देखते हुए किसी मेगा परियोजना को स्थापित करने के संबंध में विशेष छूट दी जानी चाहिये।

उन्होंने कहा कि असम में जनसंख्या का घनत्व 397 प्रति वर्ग किमी है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस छूट की अपील करते हैं ताकि राज्य मेगा परियोजनाओं की स्थापना में देश के अन्य राज्यों के साथ कदमताल कर सके।’’

मुख्यमंत्री ने असम के लिये एनटीपीसी की बोंगईगांव इकाई के शुल्क में कमी की संभावनाओं का पता लगाने के लिये बिजली मंत्रालय के हस्तक्षेप का भी अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब