लाइव न्यूज़ :

सौर ऊर्जा क्षमता में बढ़ोतरी सितंबर तिमाही में 80 प्रतिशत घटी

By भाषा | Updated: November 20, 2020 21:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर भारत ने चालू वर्ष की सितंबर तिमाही में केवल 438 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता जोड़ा। यह पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में 80 प्रतिशत कम है। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा संचार और परामर्श कंपनी मेरकॉम कैपिटल समूह की अनुषंगी मेरकॉम कम्युनिकेशंस इंडिया ने शुक्रवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘‘देश में कुल सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता 30 सितंबर, 2020 की स्थिति के अनुसार 37,400 मेगावाट रही। भारत ने इस साल सितंबर तिमाही में 438 मेगावाट क्षमता जोड़ा। एक साल पहले 2019 की इसी तिमाही में जोड़ी गयी 2,177 मेगावाट क्षमता के मुकाबले यह 80 प्रतिशत कम है।

रिपोर्ट के अनुसार जून तिमाही में 205 मेगावाट सौर क्षमता का इजाफा हुआ था।

मेरकॉम कैपिटल ग्रुप के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राज प्रभु ने कहा, ‘‘...2020 सौर ऊर्जा क्षेत्र के लिये एक खराब वर्ष के रूप में समाप्त होगा। कोविड-19 संकट का उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। हालांकि बाजार फिर से लगभग पटरी पर आ गया है। कंपनियां 2021 करीब आने के साथ उत्साहित हैं। क्षेत्र के लिये अगला साल बेहतर रहने की भविष्यवाणी की गयी है।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के अधिकतर भागों में ‘लॉकडाउन’ से जुड़ी पाबंदियों में ढील दी गयी है और आर्थिक गतिविधियां धीरे-धीरे बेहतर हो रही हैं।

इसमें कहा गया है कि देश के सौर उद्योग में पिछली तिमाही के मुकाबले गतिविधियां बढ़ी हैं और सुधार के संकेत दिख रहे हैं।

हालांकि उद्योग को अभी लंबा रास्ता तय करना है। कई परियोजनाओं की समयसीमा बढ़ाकर 2020 की अंतिम तिमाही कर दी गयी है और बड़ी संख्या में परियोजनाओं को चालू करने की समयसीमा आगे ढ़ाकर 2021 की पहली छमाही कर दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम