लाइव न्यूज़ :

श्रृंगला ने श्रीलंका में त्रिंकोमाली तेल टैंक फार्म का दौरा किया

By भाषा | Updated: October 3, 2021 16:40 IST

Open in App

कोलंबो, तीन अक्टूबर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने रविवार को श्रीलंका के बंदरगाह जिले त्रिंकोमाली में द्वितीय विश्व युद्ध के समय के तेल भंडारण संयंत्र का दौरा किया।

पूर्वी तट पर स्थित त्रिंकोमाली रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है और दशकों से भारत तथा श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी की प्रमुख कड़ी रहा है।

भारत की प्रमुख पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की श्रीलंकाई सहायक कंपनी लंका आईओसी के पास 2002 के बाद से इस संयंत्र में 35 साल के लिए 99 टैंकों के पट्टे का अधिकार है। इसके लिए हर साल एक लाख डॉलर का भुगतान किया जाता है।

भारतीय उच्चायोग के अनुसार एलआईओसी ने विदेश सचिव को टैंक फार्म में किए गए विकास और दोनों देशों के बीच ऊर्जा साझेदारी को और मजबूत करने की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी।

श्रृंगला चार दिन की यात्रा पर शनिवार को श्रीलंका पहुंचे। यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे समेत शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे तथा भारत और द्वीपीय देश के बीच द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम