लाइव न्यूज़ :

शेयर मार्केट: सेंसेक्स में 99 अंकों की गिरावट

By IANS | Updated: February 27, 2018 16:25 IST

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 112.81 अंकों की तेजी के साथ 34558.56 पर खुला और 99.36 अंकों या 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 34,346.39 पर बंद हुआ।

Open in App

मुंबई, 27 फरवरी:  देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 99.36 अंकों की गिरावट के साथ 34,346.39 पर और निफ्टी 28.30 अंकों की गिरावट के साथ 10,554.30 पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 112.81 अंकों की तेजी के साथ 34558.56 पर खुला और 99.36 अंकों या 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 34,346.39 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34610.79 के ऊपरी और 34314.87 के निचले स्तर को छुआ।बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 83.82 अंकों की गिरावट के साथ 16,601.05 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 63.99 अंकों की गिरावट के साथ 18,090.13 पर बंद हुआ।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 32.6 अंकों की तेजी के साथ 10,615.20 पर खुला और 28.30 अंकों या 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 10,554.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,631.65 के ऊपरी और 10,537.25 के निचले स्तर को छुआ।बीएसई के 19 में से 8 सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (0.97 फीसदी), ऊर्जा (0.52 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.31 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.26 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (0.26 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - रियल्टी (2.03 फीसदी), बैंकिंग (1.43 फीसदी), वित्त (1.15 फीसदी), धातु (0.79 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.59 फीसदी)। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत