लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंकों की तेजी के साथ सर्वकालिक नई ऊंचाई पर, निफ्टी 13,450 के पार

By भाषा | Updated: December 9, 2020 10:10 IST

Open in App

मुंबई, नौ दिसंबर विदेशी कोषों की आवक जारी रहने और सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंकों की तेजी के साथ सर्वकालिक नई ऊंचाई पर पहुंच गया। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों ने सूचकांक को मजबूती दी।

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 45,908.08 के रिकॉर्ड स्तर को छूने के बाद 285.62 अंक या 0.63 प्रतिशत बढ़कर 45,894.13 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 78.25 अंक या 0.58 प्रतिशत बढ़कर 13,471.20 पर पहुंच गया। इससे पहले निफ्टी ने अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर 13,475.05 को छुआ।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी आईटीसी में हुई। इसके अलावा ओएनजीसी, टीसीएस, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व और एनटीपीसी भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट और मारुति में गिरावट देखने को मिली।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 181.54 अंक या 0.40 प्रतिशत चढ़कर 45,608.51 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 37.20 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 13,392.95 पर पहुंच गया।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार उन्होंने मंगलवार को सकल आधार पर 2,909.60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इसबीच एशिया में दूसरी जगह शंघाई, हांगकांग, सियोल और टोक्यो के बाजारों में तेजी का रुख था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्रिकेट3000000 पर डील?, कौन हैं कृष भगत?, मुंबई इंडियंस में शामिल?

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतसंविधान संशोधन बिलः पक्ष में 251 और विपक्ष में 185 वोट?, लोकसभा में प्रस्ताव पास और चर्चा शुरू?

भारतक्या है परिसीमन विधेयक? परिसीमन के नए फॉर्मूले से क्यों बढ़ी क्षेत्रीय दलों की धड़कनें? जानिए आपके राज्य पर क्या होगा असर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन