लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा बढ़कर कारोबार के दौरान सर्वकालिक ऊंचाई पर, निफ्टी 15,850 के पार

By भाषा | Updated: June 22, 2021 10:02 IST

Open in App

मुंबई, 22 जून वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 350 अंक से अधिक चढ़ गया।

इस दौरान सेंसेक्स ने सर्वकालिक उच्च स्तर 52,957.13 को छुआ और खबर लिखे जाने तक 374.92 अंक या 0.71 प्रतिशत बढ़कर 52,949.38 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 115.05 अंक या 0.73 प्रतिशत बढ़कर 15,861.55 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त मारुति में हुई। इसके अलावा एमएंडएम, एलएंडटी, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और एचडीएफसी बढ़ने वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर नेस्ले इंडिया और बजाज फाइनेंस लाल निशान में थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 230.01 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 52,574.46 पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 63.15 अंक या 0.40 फीसदी की तेजी के साथ 15,746.50 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 1,244.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत बढ़कर 75.16 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में