लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 15,200 के पार

By भाषा | Updated: May 26, 2021 10:07 IST

Open in App

मुंबई, 26 मई एशियाई बाजारों में तेजी के बीच एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक बढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 125.76 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 50,763.29 पर और व्यापक एनएसई निफ्टी 25.75 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 15,234.20 पर था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी टाइटन में हुई। इसके अलावा सन फार्मा, एमएंडएम, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, एचयूएल और एशियन पेंट्स भी तेजी वाले शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक और कोटक बैंक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 14.37 अंक या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,637.53 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 10.75 अंक या 0.07 प्रतिशत बढ़कर 15,208.45 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 959.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग और तोक्यो में मध्य सत्र के दौरान तेजी थी, जबकि सियोल लाल रंग में था।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.33 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम