लाइव न्यूज़ :

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स, निफ्टी की सुस्त शुरुआत

By भाषा | Updated: September 9, 2021 10:06 IST

Open in App

मुंबई, नौ सितंबर कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बृहस्पतिवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सुस्त शुरुआत देखने को मिली।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 46.4 अंक या 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 58,203.86 पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह निफ्टी 5.85 अंक या 0.03 फीसदी टूटकर 17,347.65 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट टेक महिंद्रा में हुई। इसके अलावा एमएंडएम, डॉ रेड्डीज, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट भी गिरने वाले शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर कोटक बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, बजाज फिनसर्व और नेस्ले इंडिया हरे निशान में थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 29.22 अंक या 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 58,250.26 पर और निफ्टी 8.60 अंक या 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 17,353.50 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 802.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत बढ़कर 72.76 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में