लाइव न्यूज़ :

सकारात्मक वैश्विक रुख से सेंसेक्स, निफ्टी नयी ऊंचाई पर

By भाषा | Updated: December 28, 2020 16:27 IST

Open in App

मुंबई, 28 दिसंबर शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा और सेंसेक्स तथा निफ्टी अपने नए उच्चस्तम स्तर पर पहुंच गए। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से यहां भी धारणा मजबूत बनी रही।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 380.21 अंक या 0.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 47,353.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 47,406.72 अंक का नया सर्वकालिक उच्चस्तर भी छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 123.95 अंक या 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,873.20 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 13,885.30 अंक का अपना सर्वकालिक उच्चस्तर भी छुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन, एसबीआई, एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 26 में लाभ रहा और चार में गिरावट आई।

पिछले कारोबारी सत्र में बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 529.36 अंक या 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,973.54 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 148.15 अंक या 1.09 प्रतिशत के लाभ से 13,749.25 अंक पर बंद हुआ था। शुक्रवार को क्रिसमस के अवसर पर बाजार बंद रहे।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और हांगकांग उल्लेखनीय लाभ के साथ बंद हुए। अमेरिका ने 2,300 अरब डॉलर के कोविड-19 महामारी पैकेज को मंजूरी दे दी है और यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के बीच पिछले सप्ताह ब्रेक्जिट व्यापार करार हो चुका है, जिससे वैश्विक स्तर पर निवेशकों की धारणा सुधरी है।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51.94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम