लाइव न्यूज़ :

इस साल सेंसेक्स ने बनाए कई नए रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: August 13, 2021 18:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने इस साल यानी 2021 में कई नए मुकाम हासिल किए। इनका ब्योरा इस प्रकार है।

21 जनवरी, 2021 को पहली बार दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 50,000 अंक के स्तर को पार किया।

तीन फरवरी को सेंसेक्स पहली बार 50,000 अंक के पार बंद हुआ।

पांच फरवरी को दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 51,000 अंक के पार हुआ।

आठ फरवरी को सेंसेक्स पहली बार 51,000 अंक के पार बंद हुआ।

15 फरवरी को सेंसेक्स 52,000 अंक के पार हुआ।

22 जून को सेंसेक्स पहली बार दिन में कारोबार के दौरान 53,000 अंक के पार पहुंचा।

सात जुलाई को सेंसेक्स पहली बार 53,000 अंक के पार बंद हुआ।

चार अगस्त को सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान पहली बार 54,000 अंक के पार हुआ और उसके बाद 13 अगस्त को सेंसेक्स पहली बार 55,000 अंक के पार हुआ और पहली बार ही इस स्तर के पार बंद हुआ।

बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,40,23,280.14 करोड़ रुपये के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा।

सेंसेक्स 2021 में 7,685.96 अंक या 16.09 प्रतिशत चढ़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम