लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा के बाद सेंसेक्स 60,000 अंक के पार

By भाषा | Updated: October 8, 2021 16:29 IST

Open in App

मुंबई, आठ अक्टूबर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को अपनी मौद्रिक समीक्षा में नरम रुख बनाये रखने की घोषणा के बाद सेंसेक्स 381 अंक की छलांग के साथ 60,000 अंक के स्तर को पार कर गया। केंद्रीय बैंक ने नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 381.23 अंक या 0.64 प्रतिशत के उछाल से 60,059.06 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 104.85 अंक या 0.59 प्रतिशत के लाभ से 17,895.20 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत चढ़ गया। इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस और एलएंडटी के शेयर भी लाभ में रहें।

वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, मारुति, डॉ. रेड्डीज, टाइटन और कोटक बैंक के शेयरों में गिरावट आई। ब्याज दरों की दृष्टि से संवेदनशील बैंकिंग और वाहन कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। जबकि वाहन कंपनियों के शेयर लाभ के साथ बंद हुए।

रिजर्व बैंक ने द्विमासिक मौद्रिक मौद्रिक समीक्षा में उम्मीद के अनुकूल नीतिगत दरों को यथावत रखा है। हालांकि, केंद्रीय बैंक ने महामारी के दौर में दिए गए प्रोत्साहनों की वापसी का भी संकेत दिया है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘रिजर्व बैंक ने अपने नरम रुख को जारी रखा है। आईटी सूचकांक की अगुवाई में शुक्रवार को दिनभर बाजार लाभ में रहे। बाजार को टीसीएस के नतीजों को इंतजार है।’’

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग के हैंगसेंग तथा जापान के निक्की में लाभ रहा। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट रही।

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजारों में गिरावट का रुख था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ

82.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीहिंदी अल्बम "कल से दारू बंद है" का भव्य लॉन्च, दर्शकों ने की जमकर सराहना

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम