लाइव न्यूज़ :

कोविड महामारी की दूसरी लहर का अर्थव्यवस्था पर बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा: सीईए

By भाषा | Updated: April 22, 2021 23:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) के वी सुब्रमणियम ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर का प्रभाव अर्थव्यवस्था पर बहुत ज्यादा पड़ने की आशंका नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया भर के शोधकर्ताओं के लिये दूसरी लहर के बारे में अनुमान जताना एक वास्तविक समस्या है।

सुब्रमणियम ने कहा, ‘‘...महामारी से संबद्ध कई शोधकर्ताओं ने यह अनुमान जताया है कि महामारी मई के बाद आगे नहीं जानी चाहिए। उसके आधार पर पर हमने कुछ आंतरिक आकलन किये हैं। मुझे लगता है कि इसका प्रभाव बहुत ज्यादा नहीं होगा।’’

फाइनेंशियल टाइम्स और द इंडियन एक्सप्रेस द्वारा आयोजित वेबिनार में उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी अर्थशास्त्रियों के लिये वास्तव में महामारी की भविष्यवाणी करना काफी मुश्किल है।’’

सीईए ने कहा कि जहां तक कोरोना महामारी की दूसरी लहर का सवाल है, इससे निपटने को लेकर पहले के मुकाबले काफी जानकारी है और इस बात की आशंका कम है कि भारत राष्ट्रीय स्तर पर ‘लॉकडाउन’ लगाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम