लाइव न्यूज़ :

सेबी ने डीएचएफएल शेयर में भेदिया कारोबार मामले में एक व्यक्ति पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

By भाषा | Updated: November 26, 2020 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर बाजार नियामक सेबी ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस लि. (डीएचएफएल) के शेयर में भेदिया कारोबार में शामिल होने को लेकर एक व्यक्ति पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कहा कि अमित साहनी नाम के व्यक्ति का डीएचएफएल के प्रवर्तकों और निदेशकों के साथ पेशेवर तथा व्यक्तिगत संबंध रहे हैं।

सेबी के आदेश के अनुसार नियामक ने पाया कि साहनी ने 29 जनवरी, 2019 को डीएचएफएल में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी। यह कदम डीएचएफएल के प्रवर्तकों से जुड़े बड़ा घोटाला सामने आने से पहले किया गया।

नियामक के अनुसार शेयर बेचकर उसने स्वयं को 27,000 रुपये से अधिक के नुकसान होने से बचाया।

सेबी के अनुसार साहनी डीएचएफएल के प्रवर्तकों तथा अन्य प्रबंधकीय कर्मचारियों के साथ लगातार संपर्क में था जिनके पास कीमत से जुड़ी अप्रकाशित संवेदनशील सूचनाएं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान संशोधन बिलः पक्ष में 251 और विपक्ष में 185 वोट?, लोकसभा में प्रस्ताव पास और चर्चा शुरू?

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतक्या है परिसीमन विधेयक? परिसीमन के नए फॉर्मूले से क्यों बढ़ी क्षेत्रीय दलों की धड़कनें? जानिए आपके राज्य पर क्या होगा असर

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

क्रिकेटदुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन