लाइव न्यूज़ :

सेबी ने बायोकॉन शेयर भेदिया कारोबार मामले में अलेग्रो कैपिटल, व्यक्ति को प्रतिबंधित किया

By भाषा | Updated: July 9, 2021 22:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई बाजार नियामक सेबी ने बायोकॉन के शेयर में भेदिया कारोबार गतिविधियों को लेकर अलेग्रो कैपिटल और उसके एक वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी को प्रतिभूति बाजार से एक साल के लिये प्रतिबंधित कर दिया है।

साथ ही भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने उन्हें गलत तरीके से अर्जित राशि ब्याज समेत लौटाने को कहा है। यह राशि 24 लाख रुपये से अधिक है।

सेबी के इस फैसले के बाद, बायोकॉन की प्रमुख किरण मजूमदार शॉ ने नियामक से भेदिया कारोबार मामले में विवेकपूर्ण तरीके से काम करने को कहा।

नियामक के आठ जुलाई के आदेश के अनुसार अलेग्रो कैपिटल और उसके निदेशक के साथ-साथ बड़े शेयरधारक कुणाल अशोक कश्यप पर 10-10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

उन्हें 19 जनवरी, 2018 से भुगतान की तारीख तक 12 प्रतिशत सालाना ब्याज के साथ 24,68,751 रुपये देने होंगे।

नियामक के अनुसार अलेग्रो कैपिटल का बायोकॉन के साथ अस्थायी व्यापारिक संबंध था और कश्यप ने मजूमदार शॉ मेडिकल फाउंडेशन में भी निदेशक का पद संभाला था।

बायोकॉन ने 18 जनवरी, 2018 को अगली पीढ़ी के बॉयोसिमिलर (प्राकृतिक स्रोतों से निर्मित) पर सैंडोज के साथ एक विशेष वैश्विक सहयोग की घोषणा की थी।

सेबी ने पाया कि घोषणा के बाद कंपनी के शेयर 5.6 फीसदी चढ़े।

बाद में, नियामक ने यह पता लगाने के लिए एक जांच शुरू की कि क्या उन व्यक्तियों / संस्थाओं ने बायोकॉन के शेयरों में कारोबार किया है, जिनके पास मूल्य से जुड़ी संवेदनशील सूचना (यूपीएसआई) थी और क्या उन्होंने सेबी के नियमों का उल्लंघन किया।

सेबी के इस फैसले के बाद, बायोकॉन की प्रमुख किरण मजूमदार शॉ ने नियामक से भेदिया कारोबार मामले में विवेकपूर्ण तरीके से काम करने को कहा।

मजूमदार शॉ ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘सेबी ने अलेग्रो कैपिटल, उसके सीईओ को बायोकॉन के शेयर के भेदिया कारोबार मामले में प्रतिबंधित किया है। यह समझ से परे है। एमएसएमएफ (मजूमदार शॉ मेडिकल फाउंडेशन) का बायोकॉन से क्या लेना-देना है? संबंधित अधिकारी को उसकी जटिल परिकल्पना की व्याख्या करने की आवश्यकता है। सेबी को भेदिया कारोबार निर्णय में विवेकपूर्ण रूप से कार्य करने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम