लाइव न्यूज़ :

सिंधिया ने भुवनेश्वर-जयपुर के बीच सीधी उड़ान सेवा का शुभारंभ किया

By भाषा | Updated: November 2, 2021 16:10 IST

Open in App

भुवनेश्वर, दो नवंबर नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राजस्थान की राजधानी जयपुर के बीच सीधी उड़ान सेवा की शुरुआत की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये इस उड़ान सेवा का शुभारंभ किया।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और धर्मेंद्र प्रधान ने भी कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हिस्सा लिया।

इंडिगो एयरलाइंस भुवनेश्वर और जयपुर के बीच सप्ताह में तीन दिन- मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को उड़ानें संचालित करेगी।

सिंधिया ने कहा, "मैं ओडिशा और राजस्थान की राजधानियों के बीच सीधी उड़ान का उद्घाटन करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इससे पर्यटन क्षमता को बढ़ावा मिलेगा और संस्कृति का आदान-प्रदान सुनिश्चित होगा।"

सिंधिया ने यह भी कहा कि भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री क्षमता को 25 लाख से बढ़ाकर 35 लाख करने की कोशिशें की जा रही हैं। इसके लिए 200 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में