लाइव न्यूज़ :

सैमसंग कोविड टीकाकरण अभियान में मदद के लिए कर रही है 10 लाख सीरिंज का आयात

By भाषा | Updated: May 26, 2021 19:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सैमसंग ने बुधवार को कहा कि वह भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान में मदद के लिए 10 लाख लो डेड स्पेस (एलडीएस) सीरिंज का आयात कर रही है। यह इंजेक्शन के दौरान टीके की बर्बादी को कम करने में मददगार है।

एलडीएस सीरिंज इंजेक्शन के बाद सीरिंज में छोड़ी गई दवा की मात्रा को कम करता है, अत: टीके की बर्बादी कम होती है। इस तरह वैक्सीन की समान मात्रा के जरिए 20 प्रतिशत अधिक लोगों को खुराक दी जा सकती है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारत के लिए इस नवाचारी सीरिंज को सैमसंग के कोविड समर्थन कार्यक्रम के तहत दक्षिण कोरिया से आयात किया जा रहा है। इसे अमेरिका सहित कुछ बाजारों में पहले ही पेश किया जा चुका है।

दक्षिण कोरियाई कंपनी पहले ही उत्तर प्रदेश के लखनऊ और नोएडा में जिला प्रशासन को 3.25 लाख एलडीएस सीरिंज दे चुकी है। जल्द ही तमिलनाडु में ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन को 3.50 लाख एलडीएस सीरिंज दी जाएंगी।

सैमसंग ने इस सीरिंज के विनिर्माता को उत्पादन क्षमता बढ़ाने में भी मदद की है।

सैमसंग इंडिया के उपाध्यक्ष और सीएसआर प्रमुख पार्थ घोष ने कहा कि सैमसंग इस कठिन वक्त में देश के साथ मजबूती से खड़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘अब जबकि हमारा देश टीकाकरण पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, हम एलडीएस सीरिंज के जरिए इसमें मदद कर रहे हैं, जो टीके की बर्बादी कम करने में सहायता करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम