लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया छह पैसे बढ़कर 73.49 रुपये प्रति डालर पर

By भाषा | Updated: December 28, 2020 16:47 IST

Open in App

मुंबई, 28 दिसंबर अमेरिकी डालर के कमजोर पड़ने और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी जारी रहने से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डालर के मुकाबले रुपया छह पैसे बढ़कर 73.49 रुपये (अस्थाई) प्रति डालर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशी मुद्रा प्रवाह लगातार जारी रहने से रुपये को समर्थन मिला।

अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू मुद्रा की शुरुआत डालर के मुकाबले 73.52 रुपये प्रति डालर पर हुई। कारोबार आगे बढ़ने के साथ ही यह और चढ़कर 73.47 रुपये की ऊंचाई तक गया और 73.61 रुपये प्रति डालर के निचले स्तर को भी छुआ। अंत में रुपया 73.49 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। यह दर पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे ऊंची रही।

गत सप्ताह बृहस्पतिववार को डालर के मुकाबले रुपया 73.55 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को क्रिसमस के अवसर पर बाजार में अवकाश रहा।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती को मापना वाला डालर सूचकांक 0.25 प्रतिशत गिरकर 89.99 पर आ गया।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक सैफ मुकादम ने कहा, ‘‘शेयर बाजार में तेजी और डालर के कमजोर पड़ने से भारतीय रुपये में मजबूती आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 2,300 अरब डालर के कोरोना वायरस राहत और व्यय पैकेज पर हस्ताक्षर कर दिये जाने से बाजार धारणा में सुधार रहा। इसके साथ ही ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार समझौता होने का भी धारणा पर अनूकूल असर रहा।’’

इस बीच ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 1.31 प्रतिशत बढ़कर 51.96 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम