लाइव न्यूज़ :

रुपये में लगातार छठे सत्र में गिरावट, दो पैसे कमजोर होकर 73.31 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

By भाषा | Updated: June 15, 2021 18:27 IST

Open in App

मुंबई, 15 जून कच्चेतेल की कीमतों में तेजी और तेल आयातक कंपनियों की डॉलर मांग के बीच रुपये में लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 73.31 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 73.20 पर गिरावट का रुख लिए खुला। इससे पिछले सत्र में डालर-रुपया दर 73.29 पर बंद हुई थी।

कारोबार के दौरान डालर 73.16-73.33 के दायरे में चलता रहा।

अंत में रूपया दो पैसे की गिरावट के साथ प्रति डालर 73.31 पर बंद हुआ।

पिछले छह कारोबारी सत्रों के दौरान रुपये में 51 पैसे की गिरावट आ चुकी है।

इस बीच छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 90.53 अंक हो गया।

ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 73.17 डॉलर प्रति बैरल पर बोला गया।

शेयर एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 503.51 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में