लाइव न्यूज़ :

रुपया तीन पेसे की गिररावट के साथ प्रति डालर 74.57 पर बंद

By भाषा | Updated: July 16, 2021 16:52 IST

Open in App

मुंबई, 16 जुलाई बाजार में किसी ताजा संकेत के इंतजार के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर तीन पैसे की गिरावट दर्शाता 74.57 (अस्थायी) पर बंद हुई।

अन्तर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.53 पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 74.51 के दिन के उच्च स्तर और 74.66 के निम्न स्तर को छुआ और अंत में पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले तीन पैसे की हानि दर्शाता 74.57 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को रुपया प्रति डॉलर 74.54 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत घटकर 92.56 रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 18.79 अंक की गिरावट के साथ 53,140.06 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड की दर 0.37 प्रतिशत बढ़कर 73.74 डॉलर प्रति बैरल हो गयी।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 264.77 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम