लाइव न्यूज़ :

रुपया चार पैसे की नरमी के साथ प्रति डालर 72.97 पर बंद

By भाषा | Updated: February 8, 2021 18:57 IST

Open in App

मुंबई, आठ फरवरी डॉलर के अन्य प्रमुख मुद्राओं के समक्ष मजबूती मजबूत होने और आयातकों की डालर की बढ़ी हुई मांग के बीच सोमवार को विदेशी विनिमय बाजार में रुपये की विनिमय दर चार पैसे की गिरावट के साथ प्रति डालर 72.97 पर बंद हुई।

भारतीय प्रतिभूति बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत निवेश से शेयर बाजार में आई मजबूती ने रुपये की गिरावट को कुछ थाम लिया।

बाजार में रुपया 72.86 पर मजबूत खुला और एक समय इसका पलड़ा भारी हो प्रति डालर 72.80 तक चला गया था।

बाजार के जानकारों के अनुसार इस बीच आयातकों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ने से रुपये की तेजी गायब हो गयी।अन्य प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर के मजबूत होने को भी रुपये पर असर पड़ा।

अंत में रुपये की विनिमय दर पिछले बंद के मुकाबले चार पैसे की गिरावट के साथ प्रति डालर 72.97 रही।शुक्रवार को बंद के समय विनिमय दर तीन पैसे की तेजी दर्शाता 72.93 पर बंद हुआ था।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक दिन के कारोबार के दौरान 51,523.38 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर को छूने के बाद अंत में 617.14 अंक की तेजी के साथ 51,348.77 अंक के रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजार में डालर का बैरोमीटर माना जाने वाला छह प्रमुख मुद्राओं वाला डालर सूचकांक 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 91.91 हो गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे जिन्होंने शुक्रवार को 1,461.71 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का भाव 0.69 प्रतिशत बढ़कर 59.97 डालर तक पहुंच गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक