लाइव न्यूज़ :

कृषि, ग्रामीण श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में घटी

By भाषा | Updated: October 20, 2021 21:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर कृषि श्रमिकों और ग्रामीण मजदूरों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में घटकर क्रमश: 2.89 प्रतिशत और 3.16 प्रतिशत पर आ गई, जिसका मुख्य कारण कुछ खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी है।

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘सीपीआई-एएल (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-कृषि मजदूर और सीपीआई-आरएल (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-ग्रामीण मजदूर)) पर आधारित मुद्रास्फीति अगस्त, 2021 के क्रमशः 3.90 प्रतिशत और 3.97 प्रतिशत की तुलना में सितंबर, 2021 में क्रमश: 2.89 प्रतिशत और 3.16 प्रतिशत रही।’’

बयान में कहा गया कि सितंबर, 2020 में सीपीआई-एएल और सीपीआई-आरएल पर आधारित मुद्रास्फीति दर क्रमशः 6.25 प्रतिशत और 6.10 प्रतिशत थी।

मंत्रालय ने कहा कि इसी तरह, सितंबर 2021 में सीपीआई-एएल और सीपीआई-आरएल पर आधारित खाद्य मुद्रास्फीति 0.50 प्रतिशत और 0.70 प्रतिशत थी, जबकि अगस्त 2021 में यह क्रमशः 2.13 प्रतिशत और 2.32 प्रतिशत थी। सितंबर, 2020 के दौरान यह क्रमशः 7.65 प्रतिशत और 7.61 प्रतिशत रही थीं।

सितंबर, 2021 के लिए कृषि मजदूरों (सीपीआई-एएल) और ग्रामीण मजदूरों (सीपीआई-आरएल) के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या क्रमशः 1 अंक और 2 अंक बढ़कर 1,067 और 1,076 अंक पर पहुंच गया।

अगस्त, 2021 में सीपीआई-एएल और सीपीआई-आरएल क्रमशः 1,066 अंक और 1,074 अंक था।

सूचकांक में वृद्धि/गिरावट अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में