लाइव न्यूज़ :

पीडब्ल्यूसी इंडिया अगले पांच वर्षों में 1,600 करोड़ रु का निवेश, 10,000 और नौकरियों का सृजन करेगी

By भाषा | Updated: August 11, 2021 14:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अगस्त वैश्विक परामर्श कंपनी पीडब्ल्यूसी इंडिया ने बुधवार को कहा कि वह अगले पांच साल में भारत में 1,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी तथा 10,000 और नौकरियों का सृजन करेगी।

पीडब्ल्यूसी इंडिया ने अपनी नई कारोबारी रणनीति 'द न्यू इक्वेशन' की घोषणा करते हुए कहा कि कंपनी इसी समयावधि में अपनी कैंपस भर्ती में पांच गुना वृद्धि करेगी।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 'द न्यू इक्वेशन' रुझानों के विश्लेषण और हजारों ग्राहकों और हितधारकों के साथ की गयी बातचीत पर आधारित है।

पीडब्ल्यूसी इंडिया के अध्यक्ष संजीव कृष्ण ने कहा, “भारत का आर्थिक बुनियादी ढांचा मजबूत है, देश के जनसांख्यिकीय लाभांश और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में यह एक बड़ा लाभ है। हमारी नयी रणनीति हमें और हमारे ग्राहकों को देश के आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने, घरेलू बाजार की क्षमता का दोहन करने और व्यापक रूप में समाज के लिए अधिक अवसर पैदा करने में सक्षम बनाएगी।"

इसमें कहा गया कि कंपनी अगले पांच वर्षों में भारत में 1,600 करोड़ रुपये तक का निवेश करने और 10,000 से अधिक अतिरिक्त नौकरियां पैदा करने की कोशिश करेगी - इनमें से एक बड़ा हिस्सा डिजिटल, क्लाउड, साइबर, एनालिटिक्स और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों से जुड़ा होगा।

इस समय कंपनी के भारत में लगभग 15,000 कर्मचारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम