लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के लिए उड़ानें स्थगित होने से पर्यटकों की आवाजाही पर असर नहीं होगा: उद्योग

By भाषा | Updated: December 21, 2020 20:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर सरकार ने ब्रिटेन में कोरोना वायरस की एक नयी किस्म (स्ट्रेन) की चेतावनी के बाद 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक ब्रिटेन के लिए और ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों को स्थगित कर दिया है। परिवहन उद्योग के लोगों का मानना है कि इससे पर्यटकों की आवाजाही पर कोई विशेष असर नहीं पड़ेगा।

इजमाईट्रिप के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) निशांत पिट्टी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ब्रिटेन के लिए उड़ानें रद्द होने से पर्यटकों की आवाजाही पर मामूली असर पड़ेगा। कोविड-19 की मौजूदा स्थिति तथा पृथकवास के नियमों की वजह से ब्रिटेन के पर्यटन ने अभी रफ्तार नहीं पकड़ी है।’’

उन्होंने कहा कि इससे घरेलू पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा। ‘‘ऐसे समय जबकि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के विकल्प सीमित हैं, यात्री भारतीय गंतव्यों का चयन करेंगे।’’

मेकमाईट्रिप के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि ब्रिटेन में अचानक हुए घटनाक्रम से उन यात्रियों में असमंजस है जो सर्दियों की छुट्टियों में अपने परिवार के पास जाने की योजना बना रहे थे।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अभी भारत से ब्रिटेन की यात्रा के लिए बुकिंग पर कोई असर नहीं पड़ा है। हालांकि, हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनो में घर वापस लौटने की तैयारी कर रहे ग्राहकों की ओर से पूछताछ बढ़ेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी अपने भागीदारों के साथ स्थिति पर नजर है। हम घर वापस लौटने के इच्छुक यात्रियों की चिंताओं को दूर करने के लिए काम करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम