लाइव न्यूज़ :

पीएचडीसीसीआई का सरकार से खाद्य प्रसंस्करण के आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का अनुरोध

By भाषा | Updated: June 16, 2021 20:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली 16 जून उद्योग मंडल पीएचडीसीसीआई ने सरकार से खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) का लाभ उठाने के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि दो महीने बढ़ाकर 16 अगस्त करने का अनुरोध किया है।

पीएचडीसीसीआई ने कहा कि कोविड-19 के कारण जारी लॉकडाउन और प्रतिबंधों की वजह से खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के उद्योग सदस्य आवेदन पत्र जमा करने के लिए 17 जून की समय सीमा का पालन करने में सक्षम नहीं हैं।

उद्योग मंडल ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ बातचीत में कहा, ‘हमें उम्मीद है कि महामारी को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा लिए जा रहे कई प्रयासों से लॉकडाउन की शर्तों में जल्द ही ढील दी जाएगी और व्यवसाय एवं उद्योग सामान्य रूप से काम करने में सक्षम होंगे। हम आपके कार्यालय से अनुरोध करते हैं कि अंतिम तिथि को 16 अगस्त, 2021 तक बढ़ाने के हमारे अनुरोध पर विचार करें।’

उद्योग मंडल ने कहा कि इस प्रोत्साहन योजना से भारत के प्राकृतिक संसाधनों के अनुरूप वैश्विक खाद्य का निर्माण होगा और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में खाद्य उत्पादों के भारतीय ब्रांडों का समर्थन मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम