लाइव न्यूज़ :

फाइजर ने भारत सरकार को लाभ छोड़ कर कोविड टीका देने की पेशकश की

By भाषा | Updated: April 22, 2021 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल दवा बनाने वाली अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी फाइजर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने भारत में सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम के लिये अपने टीके को बिना लाभ वाले मूल्य पर उपलब्ध कराने की पेशकश की है। कंपनी ने कहा है कि वह देश में टीके की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये सरकार के साथ मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध है।

कंपनी ने यह भी कहा कि महामारी के दौरान वह फाइजर-बॉयोनेट कोविड-19 एमआरएनए टीका केवल सरकारी अनुबंधों के जरिये आपूर्ति करेगी।

फाइजर के प्रवक्ता ने ई-मेल के जरिये पूछे गये सवाल के जवाब में ‘पीटआई आई-भाषा’ से कहा, ‘‘कंपनी देश में सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम में उपयोग के लिये फाइजर और बॉयोएनटेक टीका उपलब्ध कराकर सरकार के साथ काम करते रहने को पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।’’

बयान में कहा गया है कि जैसा कि पूर्व में कहा गया है, फाइजर सरकार को उसके टीकाकरण कार्यक्रम में पूरा समर्थन देगी और केवल सरकारी अनुबंधों के जरिये ही कोविड-19 टीका उपलब्ध कराएगी...।’’

फाइजर ने यह भी कहा कि वह टीके को बिना लाभ वाले मूल्य पर पर उपलब्ध करएगी। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि टीके का बिना लाभ वाला मूल्य क्या होगा।

प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी दुनिया के विभिन्न देशों को समान रूप से और किफायती दर पर टीका उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की घोषणा की

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में