लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल का दाम 25 पैसे, डीजल का 30 पैसे बढ़ा

By भाषा | Updated: May 6, 2021 12:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 6 मई पेट्रोल के दाम में बृहस्पतिवार को 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि कर दी गई। तेल कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन ईंधन के दाम बढ़ाये हैं। पेट्रोल, डीजल के दाम में दैनिक मूल्य समीक्षा शुरू होने के बाद से दोनों ईंधनों में यह अब तक बड़ी वृद्धि में से एक है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बाद तेल कंपनियों ने घरेलू बाजार में वाहन ईंधन के दाम बढ़ाये हैं।

इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.74 रुपये से बढ़कर 90.99 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं डीजल का दाम इस दौरान 81.12 रुपये से बढ़कर 81.42 रुपये प्रति लीटर हो गया। तेल कंपनियों की जारी मूल्य अधिसूचना में यह बताया गया है।

दोनों ईंधन के दाम देश भर में बढ़े हैं। अलग अलग राज्यों में यह वृद्धि अलग अलग होती है। राज्यों में स्थानीय स्तर पर लगने वाले मूल्य वर्धित कर (वैट) की दर अलग अलग होने के कारण दाम में यह अंतर होता है।

यह लगातार तीसरा दिन रहा है जब तेल कंपनियों ने पेट्रोल, डीजल के खुदरा दाम में वृद्धि की है। तेल कंपनियों ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान लगातार 18 दिन तक दाम में कोई बदलाव नहीं किया।

बहरहाल, इन तीन दिनों में हुये बदलाव में पेट्रोल का दाम 59 पैसे और डीजल का दाम 69 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है। इस वृद्धि के कारण 24 मार्च से लेकर 15 अप्रैल के बीच दाम में जो गिरावट आई थी वह करीब करीब समाप्त हो चुकी है।

भारत में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार मजबूती की तरफ बढ़ रहे हैं। अमेरिका में मांग बढ़ने और डालर के कमजोर पड़ने की वजह से दाम बढ़ रहे हैं।

पेट्रोलियम उद्योग के एक अधिकारी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार ऊपर की तरफ जा रहे हैं। कच्चे तेल के दाम 70 डालर प्रति बैरल के करीब पहुंच चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम