लाइव न्यूज़ :

पेपाल की स्थापना से लेकर ट्रंप के साथ संबंधों पर प्रकाश डालती है पीटर थिएल की जीवनी

By भाषा | Updated: October 23, 2021 17:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर उद्यम पूंजीपति पीटर थिएल की जीवनी प्रवासी माता-पिता के बच्चे के रूप में उनकी परवरिश से लेकर पेपाल की स्थापना तक की उनकी यात्रा को बताती है।

वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी पेपाल के संस्थापक पीटर थिएल पर लिखी जीवनी में सोशल मीडिया मंच फेसबुक और स्पेसएक्स में निवेश से लेकर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ उनके संबंधों के बारे में भी बताया गया है।

पत्रकार मैक्स चाफकिन द्वारा लिखी गई किताब 'द कॉन्ट्रेरियन : पीटर थिएल एंड सिलिकॉन वैली परस्यूट ऑफ पावर' में इस बात पर भी प्रकाश डाला गया है कि कैसे थिएल ने अपने मूल्यों को सिलिकॉन वैली से परे सत्ता के गलियारों तक पहुंचाया।

चाफकिन ने कहा कि थिएल को कभी-कभी तकनीकी उद्योग के रुढ़िवादी के रूप में दर्शाया जाता है, जो उनके प्रभाव को कम आंकता है।

उन्होंने किताब में लिखा है कि सिलिकॉन वैली में निवेश करने वाले किसी भी निवेशक या उद्यमी की तुलना में पीटर थिएल उस दृष्टिकोण को बनाने के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार रहे हैं जो सिलिकॉन वैली को परिभाषित करता है। उनका योगदान जेफ़ बेज़ोस या गूगल के संस्थापक लैरी पेज एवं सर्गे ब्रिन और मार्क ज़ुकरबर्ग से भी ज्यादा रहा है।

पुस्तक में कहा गया है कि थिएल न केवल प्रौद्योगिकी क्षेत्र के सबसे अमीर लोगों में से हैं, लेकिन अन्य अरबपतियों की तुलना में वह अपनी संपत्तियों को बचाने में भी सबसे आगे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम