लाइव न्यूज़ :

पेटीएम लाने जा रही है देश का सबसे बड़ा आईपीओ, 22 हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2021 16:56 IST

भारत की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम जल्द ही इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लाने की तैयारी में है। जिसके जरिये कंपनी की कोशिश 21, 800 करोड़ रुपये (3 अरब डॉलर) जुटाने की है।

Open in App
ठळक मुद्देआईपीओ के जरिये 22 हजार करोड़ रुपये जुटाने की कोशिशयूजर्स पेटीएम पर हर महीने 1.4 अरब ट्रांजेक्शन करते हैंजून-जुलाई में शुरू हो सकती है आईपीओ की प्रक्रिया

भारत की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम जल्द ही इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लाने की तैयारी में है। जिसके जरिये कंपनी की कोशिश 21, 800 करोड़ रुपये (3 अरब डॉलर) जुटाने की है। पेटीएम का यह आईपीओ निवेशकों को मोटी कमाई का मौका दे ही सकता है। कंपनी इसी साल सितंबर से पहले अपना आईपीओ लांच कर सकती है। इसे देश का सबसे बड़ा आईपीओ बताया जा रहा है। 

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स आईपीओ के लिए आखिरी मुहर लगाने के लिए 28 मई को बैठक करने वाले हैं। आईपीओ के लिए कंपनी ने वैल्युएशन को 25 से 30 अरब डॉलर यानी 1.80 लाख करोड़ से 2.20 लाख करोड़ के बीच निर्धारित करने का लक्ष्य रखा है। 

बड़े निवेशकों की नहीं है कमी

कंपनी के पास बड़े निवेशकों की कोई कमी नहीं है। कंपनी के बड़े निवेशकों में वॉरेन बफे की कंपनी बार्कशायर हैथवे, जापान की इंवेस्टमेंट फर्म सॉफ्टबैंक और चीन की कंपनी अलीबाबा ग्रुप की एंट ग्रुप शामिल है। आइपीओ में नए शेयर्स के साथ ही कंपनी ने प्रमोटर्स और मौजूद निवेशकों को ऑफर फोर सेल के तहत शेयर जारी किए जाएंगे। 

जून-जुलाई में शुरू हो सकती है प्रक्रिया

बताया जा रहा है कि कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए जिन बैंकर्स का चुनाव किया है, उनमें मोर्गन स्टेनली, सिटीग्रुप, जेपी मॉर्गन जैसे बड़े इंवेस्टमेंट बैंकर्स के नाम शामिल हैं। जून या जुलाई में आईपीओ लाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। हालांकि अभी तक इसे लेकर किसी भी तरफ से कोई बयान नहीं आया है। 

वैश्विक प्रतियोगियों की चुनौती

कंपनी ने अपने हालिया ब्लॉग पोस्ट में बताया था कि उसके करीब 2 करोड़ व्यापारिक साझेदार हैं और यूजर्स पेटीएम पर हर महीने 1.4 अरब ट्रांजेक्शन करते हैं। पेटीएम को अब वैश्विक कंपनियों से प्रतियोगिता करनी पड़ रही है। जिसमें फोन पे, गूगल पे, अमेजन पे सहित कई बड़े नाम हैं। 

टॅग्स :पेटीएमबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव