लाइव न्यूज़ :

संसदीय समिति ने गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय को अधिक अधिकार दिय जाने की वकालत की

By भाषा | Updated: March 16, 2021 23:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च संसद की एक समिति ने मंगलवार को कहा कि गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) को और अधिकार मिलने चाहिए ताकि वह उन जटिल कंपनी धोखाधड़ी मामलों में स्वयं अपने दम पर जांच कर अभियोजन चला सके जिसका अर्थव्यवस्था और विभिन्न संबद्ध पक्षों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

एसएफआईओ कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के अंतर्गत आता है और कंपनी कानून के तहत इसका गठन हुआ है।

वित्त पर संसद की स्थायी समिति ने मंत्रालय की 2021-22 के लिये अनुदान मांगों पर अपनी रिपोर्ट में कहा कि अपने गठन के समय से एसएफआईओ ने गंभीर आपराधिक मामलों में अबतक ऐसा मामला नहीं देखा जिसमें दोषी ठहराया गया हो। ऐसे मामलों के निपटान में 8 से 10 साल लगते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘समिति उम्मीद करती है कि एसएफआईओ कामकाज के मामले में उच्च मानदंडों से लैस हो।’’

समिति के अनुसार एसएफआईओ का कामकाज कंपनी कानून के अंतर्गत आता है, इसका मकसद जटिल कॉरपोरेट धोखाधड़ी के मामलों को निपटान करना है, लेकर यह दूर की कौड़ी बनी हुई है। कई जांच एजेंसियां एक ही वित्तीय अपराध के मामले में जांच करती हैं, जिससे मामला लंबा चलता है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘एसएफआईओ को पर्याप्त अधिकार दिये जा सकते हैं जिससे वह गंभीर कॉरपोरेट धोखाधड़ी से जुड़े उन मामलों में स्वयं अपने दम पर जांच कर सके और उसमें अभियोजन चला सके जिसका अर्थव्यवस्था और विभिन्न संबद्ध पक्षों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम