लाइव न्यूज़ :

पारले एग्रो डेयरी क्षेत्र में उतरी, 'स्मूद' ब्रांड के तहत फ्लेवर्ड मिल्क उत्पाद पेश किए

By भाषा | Updated: July 14, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई घरेलू पेय पदार्थ कंपनी, पारले एग्रो ने बुधवार को कहा कि उसने 'स्मूद' ब्रांड नाम के तहत फ्लेवर्ड दुग्ध उत्पादों को बाजार में उतार डेयरी खंड में प्रवेश किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस विविधीकरण के साथ गहन शोध और आधुनिक और नयी तकनीकों में व्यापक निवेश हुआ है ताकि एक मजबूत डेयरी बुनियादी संरचना का निर्माण किया जा सके और भारतीय उपभोक्ताओं के लिए नए उत्पाद पेश किए जा सकें।

कंपनी ने 85 मिलीलीटर टेट्रा पैक के लिए 10 रुपये की कीमत रखी है।

कंपनी ने कहा, 'इस पेशकश के साथ पारले एग्रो भारत में ब्रांडेड फ्लेवर्ड मिल्क बाजार को मौजूदा 800 करोड़ रुपये से बढ़ाकर अगले चार साल में 5,000 करोड़ रुपये करने की तैयारी कर रही है।

स्मूद दो विकल्पों में उपलब्ध है, चॉकलेट मिल्क और टॉफी कारमेल, जिसका लक्ष्य सभी आयु वर्ग के उपभोक्ता हैं।

पारले एग्रो की संयुक्त प्रबंध निदेशक और मुख्य विपणन अधिकारी नादिया चौहान ने कहा, ‘‘इस अविश्वसनीय उत्पाद को विकसित करने में समर्पित अनुसंधान एवं विकास (अनुसंधान और विकास) में वर्षों का समय लगा है। और, सभी पारले एग्रो उत्पादों की तरह, मैं हमारे उपभोक्ताओं के बेहतरीन अनुभव के लिए बाजार में इसे पेश करने को लेकर बेहद खुश एवं प्रसन्न हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम