लाइव न्यूज़ :

ओप्पो ने उत्तर प्रदेश के अस्पतालों को आक्सीजन कंसन्ट्रेटर दान दिये, अपने उत्पादों की वारंटी बढ़ाई

By भाषा | Updated: May 25, 2021 23:39 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 25 मई स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओप्पो ने मंगलवार को कहा कि उसने कोरोना महामारी के खिलाफ जारी अभियान में सरकार का समर्थन करते हुये उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद अस्पतालों को 1,000 आक्सीजन कंसन्ट्रेटर वितरित किये हैं।

कंपनी ने अपने सभी उत्पादों की वारंटी को भी 30 जून तक के लिये बढ़ा दिया है। यह समयसीमा उन उत्पादों पर लागू होगी जिनकी वारंटी लॉकडाउन अवधि के दौरान समाप्त हो गई।

कंपनी ने इसके अलावा हापुड़, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, शामली और आगरा के अस्पतालों में भी आक्सीजन कंसन्ट्रेटर का वितरण किया है।

एक आधिकारिक वक्तव्य में उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरविंद कुमार का हवाला देते हुये कहा गया है, ‘‘कोविड- 19 के खिलाफ हमारी अभियान में दिया गया प्रत्येक योगदान महत्वपूर्ण है। ओप्पो द्वारा किये गये प्रयासों का राज्य के विभिन्न शहरों में कई कीमती जीवन को बचाने में बड़ा योगदान होगा।’’

ओप्पो इंडिया के मुख्य विपणन अधिकारी दमयंत सिंह खनोरिया ने कहा कि कंपनी भारत के साथ खड़ी है और मौजूदा प्रतिकूल परिस्थिति से उबरने में लगातार समर्थन देती रहेगी।

कंपनी ने कहा है कि उसने दिल्ली पुलिस, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और साइबरबैड पुलिस के अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को 5,300 ‘बैंड स्टायल’ भी दान किये हैं।

ओप्पो का उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्पादन कारखाना है, वहीं तेलंगाना के हैदराबाद में एक प्रमुख शोध और विकास केन्द्र है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम