लाइव न्यूज़ :

वनप्लस ने नवनीत नाकरा को भारतीय कारोबार का सीईओ बनाया

By भाषा | Updated: October 20, 2021 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने बुधवार को कहा कि उसने नवनीत नाकरा को भारत के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और वनप्लस के भारतीय परिचालन क्षेत्र के प्रमुख के रूप में पदोन्नत किया है।

एक बयान में कहा गया है कि इस नयी भूमिका के तहत नाकरा कंपनी के कारोबार परिचालन का नेतृत्व करेंगे और भारतीय क्षेत्र के लिए समग्र रणनीति बनाने की जिम्मेदारी लेंगे।

नाकरा पहले भारत में कंपनी के उपाध्यक्ष, मुख्य रणनीति अधिकारी और बिक्री प्रमुख के रूप में कार्यरत थे। नाकरा पिछले साल फरवरी में कंपनी में शामिल हुए थे।

वनप्लस के संस्थापक और ओप्पो के मुख्य उत्पाद अधिकारी पेट लाउ ने विश्वास व्यक्त किया कि नाकरा इस क्षेत्र में भविष्य के व्यापार परिचालन को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीहिंदी अल्बम "कल से दारू बंद है" का भव्य लॉन्च, दर्शकों ने की जमकर सराहना

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम