लाइव न्यूज़ :

नार्दर्न कोलफील्ड्स ने सौर परियोजना लगाने के लिये एनटीपीसी के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: September 23, 2021 20:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लि. ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी अनुषंगी नार्दर्न कोलफील्ड्स लि. (एनसीएल) ने मध्य प्रदेश में 50 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना लगाने को लेकर बिजली कंपनी एनटीपीसी के साथ समझौता किया है।

कोल इंडिया ने एक बयान में कहा कि एनसीएल की यह जमीन से ऊपर उठाकर (ग्राउंड माउन्टेड) लगायी जाने वाली पहली सौर परियोजना है। परियोजना के लिये परामर्शदाता एनटीपीसी ने पूर्व-बोली तिथि सात अक्टूबर तय की है। निविदा खुलने की तारीख 22 अक्टूबर है।

बयान के अनुसार, ‘‘हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के प्रयास के तहत कोल इंडिया लि. की इकाई नार्दर्न कोलफील्ड्स लि. ने मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में कंपनी के निगाही कोयला खदान के पास 50 मेगावाट क्षमता का सौर संयंत्र लगाने को लेकर एनटीपीसी के साथ गठजोड़ किया है।’’

कोल इंडिया और एनटीपीसी की संयुक्त उद्यम सीआईएल एनटीपीसी ऊर्जा प्राइवेट लि. (सीएनयूपीएल) परियोजना को लेकर समन्वय करेगी। कंपनी ने एक साल की समयसीमा में परियोजना पूरा होने का भरोसा जताया है।

उल्लेखनीय है कि कोल इंडिया ने 2023-24 तक 3,000 मेगावाट सौर बिजली उत्पादन और कार्बन उत्सर्जन के मामले में शुद्ध रूप से शून्य स्तर हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की घोषणा की

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में