लाइव न्यूज़ :

नई शुरुआती स्तर की बाइक अगले वित्त वर्ष में पेश होगी: एचएमएसआई

By भाषा | Updated: October 25, 2021 14:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि कंपनी देश में अगले वित्त वर्ष में अपनी नयी शुरुआती स्तर की मोटरसाइकिल पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

एचएमएसआई शुरुआती स्तर के मॉडल से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करना चाहती है, जो इसकी सीडी 110 रेंज से नीचे होगी। कंपनी देश की दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया विनिर्माता है।

एचएमएसआई के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक और सीईओ अत्सुशी ओगाटा ने कहा, ‘‘आपूर्तिकर्ताओं के साथ सभी व्यवहार्यता अध्ययन पहले ही सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं। अब जापान में विकास किया जा रहा है। आप अगले वित्त वर्ष में मॉडल को साकार रूप में देख सकते हैं।’’

यह पूछने पर कि क्या मोटरसाइकिल विकास प्रक्रिया के अंतिम चरण में है, उन्होंने हां में जवाब दिया।

नया मॉडल घरेलू बाजार में कंपनी की सबसे किफायती बाइक होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की घोषणा की

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में