लाइव न्यूज़ :

एनसीएलटी ने जी एंटरटेनमेंट को 22 अक्टूबर तक इनवेस्को की याचिका पर जवाब देने को कहा

By भाषा | Updated: October 8, 2021 18:17 IST

Open in App

मुंबई, आठ अक्टूबर राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने शुक्रवार को जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जीईईएल) को अपने अल्पांश शेयरधारक इनवेस्को की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए 22 अक्टूबर तक का समय दिया।

इससे पहले, राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने एनसीएलटी को मीडिया कंपनी को उचित अवसर देने का आदेश दिया था।

भास्कर पंतुला मोहन और नरेंद्र कुमार भोला की एनसीएलटी की मुंबई पीठ ने जीईईएल को आगे विचार के लिए 22 अक्टूबर तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

अपीलीय न्यायाधिकरण ने बृहस्पतिवार को एनसीएलटी को निर्देश दिया था कि जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जीईईल) के शेयरधारकों की बैठक बुलाने की मांग करने वाली इनवेस्को की याचिका पर जवाब देने के लिए कंपनी को ‘‘उचित और पर्याप्त अवसर’’ दिया जाए।

एनसीएलएटी ने अपने 15 पेज के आदेश में यह भी कहा था कि एनसीएलटी ने इनवेस्को की याचिका का जवाब देने के लिए जीईईएल को उचित समय नहीं देकर एक ‘‘गलती’’ की।

जहां एनसीएलटी इनवेस्को द्वारा एक असाधारण आम बैठक (ईजीएम) बुलाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई कर रहा है, वहीं जीईईएल ने याचिका का जवाब देने के लिए और समय की मांग करते हुए अपीलीय न्यायाधिकरण का रुख किया था।

अमेरिकी निवेश कंपनी इनवेस्को ने ईजीएम बुलाने, कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक पुनीत गोयनका के साथ-साथ दो अन्य निदेशकों को हटाने तथा छह नए निदेशकों की नियुक्ति के साथ बोर्ड का पुनर्गठन करने की मांग करते हुए 30 सितंबर को एक याचिका दायर की थी।

इनवेस्को डेवलपिंग मार्केट्स फंड (पूर्व में इनवेस्को ओपनहेइमेर डेवलपिंग मार्केटिंग्स फंड) की ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड के साथ जीईईएल में 17.88 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

एनसीएलटी ने मीडिया कंपनी को ईजीएम बुलाने के इनवेस्को के अनुरोध पर ध्यान देने के लिए निदेशक मंडल की बैठक करने का निर्देश दिया था।

पिछले सप्ताह जीईईल के निदेशक मंडल ने दोनों कंपनियों की ईजीएम बुलाने की मांग को "अवैध एवं गैरकानूनी" बताते हुए खारिज कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में