लाइव न्यूज़ :

एनसीएलएटी ने यूबीएल, अन्य बीयर निर्माताओं पर जुर्माना लगाने के सीसीआई के आदेश पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: December 25, 2021 16:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने निष्पक्ष व्यापार नियामक सीसीआई द्वारा यूनाइटेड ब्रूअरीज लिमिटेड सहित कई बीयर निर्माताओं पर 873 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने के आदेशों पर रोक लगा दी है।

एक अंतरिम आदेश पारित करते हुए, एनसीएलएटी की दो सदस्यीय पीठ ने यूनाइटेड ब्रूअरीज लिमिटेड सहित पार्टियों को तीन सप्ताह के भीतर 'सावधि जमा रसीद' के माध्यम से जुर्माना राशि का 10 प्रतिशत जमा करने का निर्देश दिया है।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने 24 सितंबर, 2021 को यूबीएल, कार्ल्सबर्ग इंडिया, ऑल इंडिया ब्रूअर्स एसोसिएशन (एआईबीए) और 11 व्यक्तियों पर बीयर की बिक्री और आपूर्ति में गुटबंदी के लिए कुल 873 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया।

उक्त आदेश को एनसीएलएटी के समक्ष चुनौती दी गई थी, जो सीसीआई के ऊपर एक अपीलीय प्राधिकरण है। यह सीसीआई द्वारा जारी किए गए किसी भी निर्देश या निर्णय या पारित आदेश के खिलाफ अपील की सुनवाई करता है।

एनसीएलएटी ने सीसीआई और ऑल इंडिया ब्रूअर्स एसोसिएशन को उसके द्वारा जारी नोटिस पर जवाब दाखिल करने का भी निर्देश दिया है।

अपीलीय न्यायाधिकरण ने सुनवाई के लिए मामले को 29 मार्च, 2022 को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है।

घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए, यूबीएल ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि उसे एनसीएलएटी द्वारा पारित एक आदेश प्राप्त हुआ है, जिसमें कंपनी पर लगाए गए जुर्माना राशि का 10 प्रतिशत पूर्व जमा करने की शर्त पर सीसीआई के आदेश पर रोक लगा दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम