लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: मुंबई वासियों को मिली बड़ी राहत, CNG के 2.5 रुपए कम हुए दाम, अब इस भाव पर मिलेगी गैस

By आकाश चौरसिया | Updated: March 6, 2024 11:37 IST

एक तरफ जहां महानगर गैस लिमिटेड के शेयर आज 13 फीसदी गिरे, दूसरी तरफ महानगर गैस ने मुंबई में सीएनजी के दाम 2.5 रुपए प्रति किलोग्राम में कटौती कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की आर्थिक राजधानी में गैस के घटे दाम अब सीएनजी 2.5 रुपए प्रति किलोग्राम कम पर मिलेगीपिछले अक्टूबर में 76 रुपए के भाव से मिल रही थी सीएनजी

मुंबई: एक तरफ जहां महानगर गैस लिमिटेड के शेयर आज 13 फीसदी गिरे, दूसरी तरफ महानगर गैस ने मुंबई में सीएनजी के दाम 2.5 रुपए प्रति किलोग्राम में कटौती कर दी है। इसके बाद मुंबई में सीएनजी 73.50 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से वहां के लोगों को गैस मिलेगी। यह राहत मुंबई में चलने वाले ऑटो और तरह-तरह के ट्रांसपोर्टेशन सेवा में लगे ट्रकों को मिलने वाली है। 

कंपनी ने बयान जारी करके इस बात पर जोर देते हुए कहा कि गैस की उत्पादन लागत में गिरावट के कारण 5 मार्च की आधी रात से कीमतें कम कर की है। अब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मौजूदा मूल्य स्तर सीएनजी की तुलना 53 फीसद और डीजल की तुलना में 22 फीसदी की बचत देखी गई है। 

महानगर गैस लिमिटेड द्वारा जारी बयान में यह भी कहा गया कि सीएनजी की कीमत में कटौती से परिवहन क्षेत्र में प्राकृतिक गैस की खपत बढ़ाने में मदद मिलेगी, जो भारत को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में एक कदम है।  

वहीं, इससे पहले साल 2022 में महानगर गैस लिमिटेड के द्वारा सीएनजी प्राइस में कमी की गई थी और दाम करीब 90 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए थे। इसके बाद महानगर टैक्सी किराए में जोरदार छलांग लगाते हुए दिखी। आज की कटौती से पहले बीते साल के अक्टूबर में महानगर गैस लिमिटेड ने राहत देते हुई 3 रुपए प्रति किलोग्राम कटौती की। इससे कंप्रेस्ड नेचुरल गैस के दाम 76 रुपए पर प्रति किलोग्राम पर आ गए थे।

कुल बाजार पूंजीमहानगर गैस प्राइस शेयर के आज मार्केट में शुरुआत 1560.2 रुपए के भाव से हुई है, माना जा रहा है कि इसका आज का हाई लेवल 1579 रुपए है और 1543 रुपए नीचे पर रहेगा। इसके अलावा महानगर गैस शेयर की कुल बाजार पूंजी 1547.24 करोड़ रुपए है। लेकिन, मार्केट में कंपनी के 13 फीसद शेयर लुढ़क भी गए, क्योंकि ब्रोकरेज फर्म सिटी के टागरेट सेट करने और सही समय पर अपने खरीदे शेयर को बेचने से नुकसान हुआ। 

वहीं, अभी तक कंपनी का 52वें हफ्ते का हाई 1558.85 रुपए रहा और 52वें हफ्ते का सबसे नीचे 909.1 रुपए रहा है। दिन के लिए बीएसई वॉल्यूम 41879 शेयरों के साथ कारोबार कर रहा है। महानगर गैस कल के 1564.85 रुपए से 14.62 फीसदी नीचे 1336 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम