लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी एक बार फिर से बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, चीन के इस बिजनेसमैन को छोड़ा पीछे

By अनुराग आनंद | Updated: February 27, 2021 14:52 IST

दिसंबर 2020 में चीन का बिजनेमैन झोंग शानशान एशिया का सबसे अधिक संपत्ति वाला व्यक्ति बन गया था। मुकेश अंबानी एक बार फिर से शानशान को पछाड़कर पहले पायदान पर पहुंच गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलगभग 80 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ, मुकेश अंबानी फिर से झोंग शानशान की तुलना में अधिक संपत्ति वाले हो गए हैं। पिछले एक सप्ताह में चीनी बिजनेसमैन झोंग शानशान की कंपनी को 22 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।

मुंबई:भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे बड़े रईस बन गए हैं। कोरोना वायरस महामारी के दौरान एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज चीन के झोंग शानशान ने अपने नाम कर लिया था।

झोंग शानशान ने भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी और चीन के जैक मा को पीछे छोड़ते हुए यह ताज अपने नाम किया था। अब करीब दो माह बाद एक बार फिर से मुकेश अंबानी पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। 

लगभग 80 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी पहले पायदान पर पहुंचे-

बता दें कि लगभग 80 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ, अंबानी फिर से झोंग शानशान की तुलना में अधिक संपत्ति वाले हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, चीनी बिजनेसमैन झोंग शानशान की कुल संपत्ति 76.6 बिलियन डॉलर है। पिछले एक सप्ताह में शानशान की कंपनी को 22 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। हालांकि, बाजारों में उतार-चढ़ाव भरे सप्ताह की वजह से मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपेक्षाकृत कम फायदे में रही। इसके बाद भी अमीरों की लिस्ट में वह पहले पायदान पर पहुंच गए हैं।

अंबानी बने एशिया के सबसे रईस शख्स

अंबानी ने पिछले दो वर्षों में अधिकांश समय एशिया के सबसे अमीर लोगों की रैंकिंग का नेतृत्व करते हुए अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड के जैक मा से लिया था। लेकिन, जैक मा की कंपनी को हुए नुकसान के बाद झोंग शानशान चीन के सबसे बड़े बिजनेसमैन बन गए। झोंग शानशान की कंपनी के ताकतवर होने व शेयर के मूल्य में वृद्धि का श्रेय दो कंपनियों - वैक्सीन निर्माता बीजिंग विकाई बायोलॉजिकल फार्मेसी एंटरप्राइजेज कंपनी और उनके बोतलबंद पानी फर्म को दिया जाता है। 

झोंग शानशान ने मुकेश अंबानी को पछाड़ा था

दिसंबर के अंत में झोंग शानशान अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे बड़े रईस बने थे, लेकिन अब एक बार फिर से वह दूसरे स्थान पर चले गए हैं। 2021 की शुरुआत में वॉरेन बफेट को पछाड़कर झोंग शानशान पृथ्वी का छठा सबसे धनी व्यक्ति था। झोंग शानशान का चीन में बोतल बंद पानी का बहुत बड़ा कोरोबार है। उनकी कंपनी चीन में बोतल बंद पानी के कारोबोर में नंबर एक होने का दावा करती है। चीन में ज्यादातर लोग स्वास्थ्य कारणों की वजह से नल का पानी नहीं पीते। माना जाता है कि उनकी कंपनी का चीन में काफी अच्छा नाम है।  

टॅग्स :मुकेश अंबानीभारतचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

विश्वअमेरिका को इतनी क्यों जंग पसंद है?, 250 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो...

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव