लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट, फोनपे के मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता सर्वकालिक ऊंचाई पर: वालमार्ट

By भाषा | Updated: November 18, 2020 12:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर ई-कॉमर्स कंपनी वालमार्ट ने बताया कि 31 अक्टूबर को समाप्त तिमाही के दौरान उसके अंतरराष्ट्रीय कारोबार की कुल बिक्री 1.3 प्रतिशत बढ़कर 29.6 अरब अमेरिकी डॉलर रही और इसमें फ्लिपकार्ट और फोनपे का जोरदार योगदान रहा।

कंपनी ने बताया कि फ्लिपकार्ट और फोनपे के मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या ‘‘सर्वकालिक ऊंचाई’’ पर है।

अमेरिका स्थित वालमार्ट ने 2018 में भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में 16 अरब अमेरिकी डॉलर में बहुलांश हिस्सेदारी हासिल की थी।

एक बयान में वालमार्ट ने कहा कि उसके अंतरराष्ट्रीय कारोबार की कुल बिक्री 1.3 प्रतिशत बढ़कर 29.6 अरब डॉलर रही और विनिमय दरों में नकारात्मक असर के कारण उसकी कुल बिक्री पर करीब 1.1 अरब डॉलर का असर पड़ा।

कंपनी ने कहा, ‘‘विनिमय दर के असर को छोड़ दें तो कुल बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 30.6 अरब डॉलर रही, जिसकी अगुवाई फ्लिपकार्ट, कनाडा और वालमेक्स ने की। फ्लिपकार्ट ने रिकॉर्ड सक्रिय मासिक उपयोगकर्ताओं के चलते शुद्ध बिक्री में जोरदार वृद्धि दर्ज की। ’’

वॉलमार्ट के अध्यक्ष, सीईओ और निदेशक सी डगलस मैकमिलन ने भी भारतीय इकाइयों के मजबूत प्रदर्शन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में फ्लिपकार्ट और फोनपे के तिमाही नतीजे मजबूत थे। इन मंचों के मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या सर्वकालिक उच्च स्तर पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की घोषणा की

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में