लाइव न्यूज़ :

मोदी की ब्लैकस्टोन के सीईओ श्वार्जमैन से मुलाकात, भारत की निवेश क्षमता पर चर्चा

By भाषा | Updated: September 23, 2021 23:40 IST

Open in App

वाशिंगटन 23 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी अमेरिका यात्रा के पहले दिन बृहस्पतिवार को ब्लैकस्टोन समूह के अध्यक्ष एवं सीईओ स्टीफन श्वार्जमैन से यहां मुलाकात की।

उन्होंने इस दौरान भारत में निवेश की अनुकूल परिस्थितियों और राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन तथा राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन के तहत उपलब्ध अवसरों पर बातचीत की।

श्वार्ज़मैन ने प्रधान मंत्री मोदी को न्यूयॉर्क स्थित वैकल्पिक निवेश प्रबंधन कंपनी की भारत में चल रही परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने प्रधान मंत्री को भारत के बुनियादी ढांचे और अचल संपत्ति जैसे क्षेत्रों में अधिक निवेश करने की इच्छा के बारे में भी बताया।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ब्लैकस्टोन के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष स्टीफन श्वार्ज़मैन से मिलकर खुशी हुई। उनकी व्यावसायिक सफलता और बौद्धिक कौशल प्रशंसनीय हैं। हमने भारत की निवेश क्षमता के बारे में बात की। साथ ही इस बात भी गौर किया कि भारत निवेश के लिए दुनिया के सबसे आकर्षक गंतव्यों में से एक क्यों है।’’

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘श्वार्ज़मैन ने प्रधान मंत्री को भारत में ब्लैकस्टोन की चल रही परियोजनाओं और बुनियादी ढांचे तथा रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में निवेश की उनकी रुचि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इस दौरान राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन और राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन के तहत भारत में निवेश के अनुकूल अवसरों पर भी चर्चा हुई।’’

अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को यहां पहुंचे मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ पहली बार आमने-सामने की बैठक करेंगे।

उन्होंने आज क्वालकॉम, एडोब, फर्स्ट सोलर, जनरल एटॉमिक्स और ब्लैकस्टोन जैसी पांच प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष (सीईओ) के साथ एक-एक करके मुलाकात की।

सूत्रों ने बताया कि श्वार्ज़मैन के साथ बैठक के दौरान प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि भारत में ब्लैकस्टोन की साझेदारी के और विस्तार की बहुत गुंजाइश है। उन्होंने श्वार्ज़मैन को भारत में किए गए नीतिगत सुधारों के बारे में भी विस्तार से बताया और विशेष रूप से संपत्ति मुद्रीकरण और बैड बैंक के बारे में बात की।

ब्लैकस्टोन ने इस साल मार्च में ब्लैकस्टोन रियल एस्टेट द्वारा प्रबंधित फंड ने वारबर्ग पिंकस और एम्बेसी समूह से एम्बेसी इंडस्ट्रियल पार्क का अधिग्रहण करने की घोषणा की थी, जो भारत में लॉजिस्टिक क्षेत्र में सबसे बड़ा लेनदेन हुआ।

ब्लैकस्टोन समूह के अध्यक्ष, सीईओ एवं सह-संस्थापक श्वार्ज़मैन ने कहा कि भारत दुनिया में निवेश के लिए कंपनी का सबसे अच्छा बाजार रहा है। भारत द्वारा किए गए सुधारों की सराहना करते हुए श्वार्जमैन ने कहा कि वह भारत की क्षमता के बारे में बहुत आशावादी हैं। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते देशों में से एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम