लाइव न्यूज़ :

सूक्ष्मवित्त सेवाओं को समाज से अलग नहीं किया जा सकता: असम मंत्री

By भाषा | Updated: June 22, 2021 20:00 IST

Open in App

गुवाहाटी, 22 जून असम सरकार महिला लेनदारों और साथ ही कर्जदाताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए छोटे कर्ज माफ करने के मुद्दे पर एक समग्र दृष्टिकोण अपना रही है। राज्य के सिंचाई मंत्री ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि सूक्ष्मवित्त संस्थानों (एमएफआई) की भूमिका की अनदेखी नहीं की जा सकती।

असम के सिंचाई मंत्री और सूक्ष्मरिण माफ करने के वित्तीय प्रभावों की समीक्षा के लिए गठित समिति के अध्यक्ष अशोक सिंघल ने कहा कि लघुवित्त संस्थानों ने ग्रामीण लेनदारों को रिण देते समय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर नियमों का "उल्लंघन" किया है। इस तरह की रिण सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए ग्रामीण स्वयंसहायता समूहों का गठन करते हैं।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा कि रिण देने से जुड़े नियमों के उल्लंघन की मंजूरी नहीं दी जा सकती लेकिन साथ ही राज्य में एमएफआई के कामकाज को रोका नहीं जा सकता। ऐसा होने पर लोग "काबुलीवाले" या "निजी रिणदाता सूदखोरों" के पास जाने को मजबूर होंगे।

मंत्री ने कहा, "गलत तरीके जारी नहीं रह सकते। सरकार को हस्तक्षेप करना होगा। किसी एक कर्जदार को 1.25 लाख रुपये से अधिक का कर्ज नहीं देने जैसे रिजर्व बैंक के नियमों का पालन ना करने के लिए रिणदाताओं की जवाबदेही तय करनी होगी।’’

उन्होंने कहा, "हम केवल एक के बजाए सभी पहलुओं पर ध्यान दे रहे हैं। लोग लेना चाहें तो उन्हें सूक्ष्मरिण उपलब्ध कराए जाने चाहिए। समस्या का हल करने के लिए एक समग्र दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव