लाइव न्यूज़ :

मेट्रो ब्रांड के आईपीओ को पहले दिन 27 प्रतिशत अभिदान मिला

By भाषा | Updated: December 10, 2021 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर जूते-चप्पल की खुदरा विक्रेता मेट्रो ब्रांड्स लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के पहले दिन शुक्रवार को 27 प्रतिशत अभिदान मिला।

जाने-माने निवेशक राकेश झुनझुनवाला समर्थित इस कंपनी ने एक दिन पहले एंकर निवेशकों से 410 करोड़ रुपये जुटाए थे।

बीएसई में उपलब्ध आंकड़े के अनुसार आईपीओ के तहत लाए गए 1,91,45,070 शेयरों के मुकाबले 51,06,330 शेयरों के लिये बोलियां आयीं। यह कुल शेयर का 27 प्रतिशत है।

खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 52 प्रतिशत जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 2 प्रतिशत अभिदान मिला। वहीं पात्र संस्थागत खरीदारों के मामले में पहले दिन कोई बोली नहीं आयी।

कंपनी की फिलहाल 136 शहरों में 598 दुकानें हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम