लाइव न्यूज़ :

मर्सडीज ने पेश की भारत में बनी एएमजी श्रृंखला की पहली कार

By भाषा | Updated: November 3, 2020 22:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर लक्जरी कार बनाने वाली कंपनी मर्सडीज-बेंज ने अपनी एएमजी श्रृंखला की कारों का घरेलू विनिर्माण शुरू कर दिया है। कंपनी ने मंगलवार को देश में बनी पहली ‘एएमजी जीएलसी 43 4मैटिक कूपे’ पेश की।

कंपनी ने अपने पुणे संयंत्र से मंगलवार को पहली ‘एएमजी जीएलसी 43 4मैटिक कूपे’ बाहर निकाली। इसकी शोरूम कीमत 76.7 लाख रुपये है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह अपने पुणे संयंत्र में 11 मॉडल का विनिर्माण कर रही है। इसकी क्षमता 20,000 इकाई सालाना है जो देश में लक्जरी कार बनाने वाले किसी भी कंपनी के संयंत्र में सबसे अधिक है।

मर्सडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्टिन श्वेंक ने कहा कि देश के सबसे बड़े लक्जरी कार संयंत्र से अपनी पहली स्थानीय स्तर पर विनिर्मित एएमजी श्रृंखला कार पेश करना हमारे लिए एक अभूतपूर्व उपलब्धि है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम