लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी ने शुरू किया ऑनलाइन कार वित्तपोषण मंच ‘स्मार्ट फाइनेंस’

By भाषा | Updated: December 9, 2020 17:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने कारों के लिए ऑनलाइन वित्तपोषण मंच ‘स्मार्ट फाइनेंस’ की बुधवार को शुरुआत की। कंपनी के इस मंच पर ऋण देने वाली विभिन्न कंपनियां अपने उत्पादों की पेशकश करेंगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह अपनी नेक्सा खुदरा श्रृंखला के माध्यम से 30 शहरों से इस सेवा की शुरुआत कर रही है। बाद में कंपनी की योजना चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही तक इसे अपनी अन्य खुदरा श्रृंखला एरेना और ज्यादा ग्राहकों तक ले जाने की है। इस मंच के माध्यम से कंपनी वेतनभोगी ग्राहकों को लक्ष्य करके चल रही है।

कंपनी के मुताबिक कोविड-19 के बाद नयी सामान्य परिस्थितियों में संभावित ग्राहकों की कार ऋण की चिंताओं को दूर करने के लिए कंपनी ने इस मंच को पेश किया है।

वहीं त्यौहारी मौसम के बाद कारों की बिक्री को लेकर कंपनी के कार्यकारी निदेशक (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने अलग से संवाददाताओं से बुधवार को बातचीत की।

उन्होंने कहा कि त्यौहारों के बाद भी कारों की बिक्री उतनी बुरी नहीं है जितने की आशंका थी। पिछली दबी हुई मांग के बाहर आने से मदद मिली है। लेकिन वाहन क्षेत्र में स्थिर और लंबी मांग अर्थव्यवस्था और कोविड-19 के टीके के विकास पर निर्भर करेगी।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘वाहन उद्योग को बुकिंग और पूछताछ के संदर्भ में ग्राहकों के रुझान में गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि यह गिरावट मामूली है और उतनी भयावह नहीं है जितनी उद्योग को आशंका थी।’’

उन्होंने कहा कि इसका मतलब त्यौहार के बाद भी खरीद धारणा बनी हुई है। बुकिंग और पूछताछ के मौजूदा रुख को देखें तो दिसंबर में डीलरों के पास कारों का स्टॉक और विनिर्माण की स्थिति ठीक रहनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम